5 Famous Churches(चर्च )of Delhi : 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर दुकानें, रेस्तरां और मॉल खूबसूरती से सजाए गए हैं। इतना ही नहीं, क्रिसमस पर जगमगाने वाले दिल्ली में बने मशहूर खूबसूरत चर्च भी लोगों के आकर्षण का कारण हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस को खास बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं दिल्ली के 5 मशहूर चर्च और उनकी खासियतों के बारे में।
Sacred Heart Cathedral Church:

churches of delhi must visit this Christmas : सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है। इसका निर्माण वर्ष 1930 में शुरू हुआ था। सीपी, दिल्ली में बना यह बड़ी लाल इमारत वाला चर्च दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। इस चर्च में जाने के लिए ईस्टर और क्रिसमस सबसे अच्छा समय है। इन त्योहारों के दौरान इस चर्च में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
St. Mary’s Catholic Church

सेंट मैरी चर्च- सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के बहुत करीब स्थित है। सेंट मैरी चर्च भी दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में गिना जाता है। इस चर्च का निर्माण 1867 में हुआ था। इस चर्च की विशाल इमारत बेहद खूबसूरत दिखती है। इसमें ईसा मसीह के जीवन का सुंदर सचित्र चित्रण भी देखा जा सकता है।
St. Alphonsa’s Church

सेंट अल्फोंसा चर्च- दिल्ली में वसंत कुंज के पास स्थित इस चर्च के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। हरे-भरे फार्म हाउसों के बीच बसा सेंट अल्फोंसा चर्च देखने लायक है। अगर आप इस चर्च में जाना चाहते हैं तो इसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। हालाँकि यह क्रिसमस के अंत तक खुला रहता है।
Centenary Methodist Church

सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च- दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित यह चर्च दिखने में बहुत बड़ा और खूबसूरत है. यह शहर के सबसे प्रभावशाली चर्चों में से एक है। क्रिसमस पर इस चर्च की खूबसूरती देखने के लिए आप अपने परिवार के साथ जरूर आएं।
St. James’ Church

सेंट जेम्स चर्च- दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास स्थित यह चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। इसका निर्माण कर्नल जेम्स स्किनर ने करवाया था। इस हल्के पीले ग्रीक क्रॉस चर्च में आने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। आपको बता दें कि यह वही चर्च है जिसमें 1931 तक भारत के वायसराय मौजूद रहे थे।